श्री योगेश्वरजी की आत्मकथा

उजालों की ओर

'प्रकाश ना पंथे' का हिन्दी भावानुवाद

<< HOME | ADHYATMA | AUDIO | BOOKS | BHAJANS | KAVITAMAHABHARAT | RAMAYAN | SARAL GITA | UPANISHAD | MORE >>

 
   
< पिछे

उजालों की ओर

आगे >

४. जन्म

 

क्या साधना करने से तन व मन के परमाणु बदल जाते है ? अनुभवी संतो का ऐसा मानना है । सच पूछो तो मैंने कोइ ऐसी कठोर साधना नहि की है फिर भी मुझे इस बातका अनुभव जरुर हो रहा है । मेरे तन व मन मानों बिल्कुल बदल गये है । मुझे ये नहि लगता कि मेरा कहीं जन्म हुआ है । लगता है जैसे मेरा पूर्णतया रुपांतरण हो गया है । माता और मातृभूमिसे जुड़ी कोइ विशेष संवेदना का अनुभव भी मैं नहि कर रहा हुं । ये कोइ मनभावन कहानी नहीं है मगर हकीकत है । मेरी ये दशा की कल्पना करना आम आदमी के लिए मुश्किल है मगर जो अनुभवी पुरुष है वो इसे सही ढ़ंग से जरूर समझ पायेंगे । ये सब कहेना का मेरा बिलकुल मतलब नहि है कि ओर लोगों की तरह मेरा जन्म ही नहीं हुआ । ऐसा कहेना वास्तविकता से विपरित होगा । मेरा शरीर भी और सभी लोगों की तरह अन्य मानवशरीर का आधार लेकर ही पैदा हुआ है इसमें कोई दोराई नहि है । हाँ, ये बात जरुर है कि जन्म के वक्त मेरा शरीर ओर मेरा अभी का शरीर इन दोनो में मैं आसमान-जमीन का फर्क महसुस कर रहा हुं । मेरे पुराने शरीरके सभी अणु-परमाणु साधना करने से मानो बदल न गये हो ओर कोई नया ही शरीर व मन मैंने पाया हो एसा अनुभव मैं लंबे अरसे से कर रहा हुं । शायद इसी बजह से अपनी माता, बहन, जन्मस्थान तथा अन्य सगेसंबंधीओ की ओर जैसा लगाव मुझे होना चाहिए एसा लगाव मुझे नहि हो रहा है । मेरा पुनरावतार हुआ हो ऐसा मैं महसूस कर रहा हूँ । ये दशा का अनुभव सिर्फ मैं कर सकता हूँ इसलिये ये वात भी सिर्फ मुझ तक सिमीत रहे उसीमें इसकी भलाई है । कोई बीते हुए सपनेको आज याद कर रहा हूँ एसा मुझे इस वक्त लग रहा है ।

साधारण रीत से अगर मैं बात करुं तो मेरा जन्म अहमदाबाद और धोलका के बीच स्थित सरोडा नामक गाँव में एक साधारण से ब्राह्मण परिवार में हुआ था । मेरे पिताका नाम मणिलाल भट्ट व माता का नाम जडावबेन था । सरोडा में वैसे तो सभी जातियों के लोग रहेते है किन्तु विशेषतः ब्राह्मण परिवार है । लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है ओर गाँव से पास होकर ही साबरमती नदी बहती है । मेरा जन्म ई. स. 1921 के 15 अगस्त को हुआ था । भारतीय पंचाग के मुताबिक वो दिन श्रावण सुद बारस ओर सोमवार का था । वो सुबह का वक्त था ओर सूर्योदय होने में थोडी देर थी । माताजी का कहेना था की जन्म के करीब दस मिनट बाद सूर्यास्त हुआ था । उस वक्त गाँवमें सब के पास घडी नहीं रहती थी इसलिए जन्म का निश्चित वक्त बताना कठिन है ।

श्री अरविंद का जन्म भी 15 अगस्त को हुआ था । कई ओर नामी-अनामी पुरुषों का जन्म भी उसी दिन हुआ होगा । कइ लोगों की मौत भी उसी दिन हुई होगी । मैंने सुना है कि रामकृष्ण परमहंसदेव का शरीर भी उसी दिन शांत हुआ था । बाद में भारतको आझादी मिली वो भी 15 अगस्त का दिन था । लेकिन ये कहेने से उस दिनके महत्व के बारे में आपको अवगत कराने का मेरा इरादा कतै नहि है । ईश्वर के दरबार में तो हर दिन का अपना एक खास महत्व रहेता है । यूं कहिए की हररोज कुछ न कुछ अच्छे व बुरे प्रसंग होते ही रहते है ।

कई ग्रंथो में एसा वर्णन आता है कि जन्म के वक्त सुगंधित वायु बहेने लगा, नदियों के नीर कलकल नादसे बहने लगे, या तो फिर पृथ्वी सश्यश्यामला हो गइ । कहीं एसा भी पढने में आता है कि देवो ने आकाश में से पुष्पों की वृष्टि की । यहाँ उनकी यथार्थता के बारे में चर्चा करने का मेरा कोइ प्रयोजन नहि है । आम आदमीयो की तरह मेरे जीवनका मार्ग शुरुआत से ही अलग रहा इसलिये मैं माताजी को अक्सर पूछता कि क्या मेरे जन्म के वक्त भी ऐसी कोइ घटना घटी थी ? मेरे जन्म से घर में कोइ महत्व के बदलाव आये थे ? उनके उत्तर में माताजी कहेती की एसा तो कुछ भी नहि हुआ था । घर की आर्थिक स्थिति भी बिल्कुल पहिले की तरह साधारण थी ओर जन्म के बाद भी वैसी ही रही । मैं ये इसलिए वताना जरुरी समजता हूं क्योंकि बादमें अक्सर लोग अपनी कल्पना के रंगो से हकिकत को कोइ नया ही मोड दे देते है ।

इ. स. 1921 में भारत देश गुलाम था । देश पर अंग्रेजो की हकुमत चल रही थी और देश के प्रमुख नेताओं देश को छुडानेकी योजना बना रहे थे । मेरा जन्म ऐसे माहोल में हुआ इसलिए भी मुझे लगता है कि एसी कोइ घटना शायद प्रसंगोचित नहि थी ।

जन्म के वक्त मेरी राशि धन थी ओर मेरा नाम उसके मुताबिक भाइलाल रखा गया ।

 

 
 

 | Adhyatma| Shri Yogeshwarji | Maa Sarveshwari | SarvaMangal |

 |  Articles | Autobiography | Letters | Lectures | Kavita | Poems | Q&A | Teachings | Writings |

| Calendar | E-books | GopiGeet | Shivmahimna Stotra | Vishnu Sahasranam | Ramana Maharshi | TirthYatra | YogAsana |

| HOME | ABOUT US | DOWNLOAD | FAQ | FEEDBACK | GLOSSARY | GUEST BOOK | LINKS | SITE MAP | WHAT'S NEW |

Copyright © Swargarohan, Danta Road, Ambaji, Gujarat, INDIA. All rights reserved. Copyright | Disclaimer | Privacy Policy