श्री योगेश्वरजी की आत्मकथा

उजालों की ओर

'प्रकाश ना पंथे' का हिन्दी भावानुवाद

<< HOME | ADHYATMA | AUDIO | BOOKS | BHAJANS | KAVITAMAHABHARAT | RAMAYAN | SARAL GITA | UPANISHAD | MORE >>

 
   
< पिछे

उजालों की ओर

आगे >

६. चिता का उपदेश

 

स्मशान में जलनेवाली चिता क्या कोइ साधारण चीज है ? औरों को शायद एसा लगता होगा मगर मुझे तो एसा नहि लगता । मुझे तो वो सदैव ही शिक्षादायी व प्रेरणादायी लगती है । विवेकभ्रष्ट और मोहमाया से अंध लोगों को वो मानो अपनी ज्योति से शिक्षा देती है कि एक दिन संसार की सभी चीज भस्मीभूत होनेवाली है । इसलिए उन चीजों के पीछे भागना व्यर्थ है । ये सुंदर दीखनेवाला शरीर भी आखिरकार नाश होनेवाला है । इसलीये उसकी ममता और मोह करना छोडो । उसके लिए न करने जैसे कार्य करना छोडो । अपने बल, यौवन, रूप या तो धन का गुमान करना छोडो क्योंकि ऐसे अनगिनत बलवान, रूपवान, धनवान और सौंदर्यवान लोग चिता में भस्म हो गये है । उससे प्रेरणा पाकर तुम भी अहंकार का त्याग करो और अच्छे कर्म करने का प्रयत्न करो । ताकि मृत्यु आने पर जीस्म तो जल जाय मगर तुम्हारा जीवन अमर हो जाय ।

स्मशान की चिता में ऐसे तो कइ अनगिनत पाठ छीपे हुए है । चिता को अगर एक युनिवर्सीटी की उपमा दी जाये तो वो गलत नहि होगा । दुनिया में ऐसे भी कई लोग है जो आंख बंद करके जीते है । मतलब की अपने आसपास जो कुछ हो रहा है उससे कुछ भी प्रेरणा ग्रहण नहि करते ओर बस अपनी ही मस्तीमें जीये जाते है । लेकिन जो जाग्रत होते हैं वो अपने आसपास के दृश्यों व घटनाओं से शिक्षा पाते है । उनके लिये कोलेज व स्कुल और किताबें ही केवल शिक्षादायी नहीं होते बल्कि चिता जैसी चीज भी शिक्षा की अनुपम सामग्री बन जाती है ।

एक दिन जाना रे भाई,

आखिर मीट्टीसे मिल जाना,

एक दिन जाना रे भाई ।

जब भी मैं चिता की ओर देखता हुँ तो ये पंक्तियाँ मेरे मन में गुंज उठती है । रुखीबा की चिता के बाद ओर कई वक्त चिता को देखने का अवसर उपस्थित हुआ है । हर बार उससे मुझे कुछ न कुछ प्रेरणा अवश्य मिली है । जो काम कथाकार ओर उपदेशक नहि कर सके वो काम मेरे लिए चिता ने किया है ।

 

 
 

 | Adhyatma| Shri Yogeshwarji | Maa Sarveshwari | SarvaMangal |

 |  Articles | Autobiography | Letters | Lectures | Kavita | Poems | Q&A | Teachings | Writings |

| Calendar | E-books | GopiGeet | Shivmahimna Stotra | Vishnu Sahasranam | Ramana Maharshi | TirthYatra | YogAsana |

| HOME | ABOUT US | DOWNLOAD | FAQ | FEEDBACK | GLOSSARY | GUEST BOOK | LINKS | SITE MAP | WHAT'S NEW |

Copyright © Swargarohan, Danta Road, Ambaji, Gujarat, INDIA. All rights reserved. Copyright | Disclaimer | Privacy Policy